बलरामपुर जिले में जबरन धर्म परिवर्तन का एक और मामला सामने आया है। पहलवारा क्षेत्र निवासी भूपेंद्र चौहान ने रायबरेली जनपद के बछरावां थाना क्षेत्र स्थित खरौंदी गांव की एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़ित भूपेंद्र चौहान के अनुसार वर्ष 2019 में वह दुबई काम के सिलसिले में गए थे, जहां वर्ष 2021 के दौरान उनकी मुलाकात रुखसार नामक महिला से हुई। बातचीत के बाद संपर्क बढ़ा।
आरोप है कि वर्ष 2022 में भारत लौटने पर महिला ने उन्हें रायबरेली स्थित अपने गांव बुलाया, जहां पहुंचने पर उसे अपने दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर रोक लिया गया। भूपेंद्र का कहना है कि इस दौरान उस पर दबाव बनाकर धर्म परिवर्तन कराया गया और नाम बदल दिया गया।
ये भी पढ़ें - सीएम योगी का निर्देश, लंबित आवास मामलों के निस्तारण हेतु ‘एकमुश्त समाधान योजना’ लागू करें
ये भी पढ़ें - बैंड-बाजा-बरात: आज से बजेगी शहनाई.., एक फरवरी को शुक्र ग्रह के उदय के बाद शुरू हो रही सहालग
भूपेंद्र 30 जनवरी 2026 को किसी तरह वहां से निकलकर बलरामपुर पहुंचने और नगर कोतवाली में रुखसार, उसके चाचा पप्पू तथा नानहू के खिलाफ तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायत में जबरन निकाह, बंधक बनाकर रखने और प्रताड़ना जैसे आरोप भी लगाए गए हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं पीड़ित ने धमकियां मिलने की आशंका जताई है, जिसके चलते वह फिलहाल गोपनीय स्थान पर रह रहा है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।