फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कूटरचित दस्तावेजों से नौकरी हथियाने वाला फर्जी शिक्षक गिरफ्तार, अब तक 28 को दबोचा गया

Thu, 21 Aug 2025 03:59 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर

सार

बलरामपुर में फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी हथियाने वाले शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिले में अब तक 28 फर्जी शिक्षकों को दबोचा जा चुका है।
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया फर्जी शिक्षक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी हथियाने वाले अध्यापकों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में नगर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को रेलवे स्टेशन बलरामपुर के सामने से एक फर्जी अध्यापक नीरज कुमार निवासी सौहल्ला प्रतापपुरा, थाना सदर, जनपद आगरा को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


जिले में 92 फर्जी अध्यापक चिह्नित किए गए हैं। इनमें से अब तक 28 आरोपी शिक्षक गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस का कहना है कि बाकी बचे 64 फर्जी शिक्षकों को भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। तत्कालीन बीएसए डॉ. रामचंद्र ने 31 मार्च 2021 को नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें आरोप था कि दर्जनों लोगों ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी हासिल की है। मामला दर्ज होते ही एसपी विकास कुमार ने फर्जी अध्यापकों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दीं।

एएसपी विशाल पांडेय और सीओ सिटी ज्योतिश्री के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली सुधीर कुमार सिंह की टीम इस कार्रवाई में जुटी हुई है।

पुलिस का सख्त रुख
एसपी ने कहा कि अब तक 28 फर्जी अध्यापक पकड़े जा चुके हैं। बाकी बचे आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। फर्जी नियुक्तियों से सरकारी व्यवस्था और शिक्षा व्यवस्था दोनों को भारी नुकसान हुआ है, ऐसे किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें