फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बलिया के गैंग लीडर प्रमोद कुमार उपाध्याय की करोड़ों की संपत्ति होगी कुर्क

Tue, 07 Apr 2026 03:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनलालगंज। बलिया के गैंग लीडर प्रमोद कुमार उपाध्याय और गैंग के बदमाश विनोद कुमार उपाध्याय की संपत्ति कुर्क होगी। यह आदेश सोमवार को पारित हुआ है। यह संपत्ति उन्होंने अपराध से अर्जित की है। इसकी कीमत 6.48 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

यह आदेश उ.प्र. गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम, 1986 के तहत दिया गया है। प्रमोद और विनोद फरवरी 2025 से लखनऊ की जेल में बंद हैं। वे धोखाधड़ी के मामले में जेल में हैं।
एसीपी मोहनलालगंज विकास कुमार पांडेय ने बताया कि संयुक्त पुलिस आयुक्त ने रिपोर्ट पर संतुष्टि जताई और आदेश पारित किया। थाना प्रभारी नगराम ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों ने संगठित अपराध किए। उन्होंने लंबे समय तक अपराध करके संपत्ति अर्जित की है। गैंग धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज का उपयोग और बलवा करता रहा है। मारपीट, हत्या का प्रयास और दंगा जैसे अपराध भी दर्ज हैं। उनके खिलाफ वर्ष 2020 से अब तक 66 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें