पत्रकारपुरम चौराहा की सब्जी मंडी में शनिवार शाम करीब चार बजे आग ने भीषण तबाही मचा दी।
विज्ञापन
2 of 12
आग
- फोटो : amar ujala
इंडियन ऑयल के पेट्रोलपंप, फोर्ड अस्पताल, विजयश्री कॉम्प्लेक्स और तरंग गेस्टहाउस के बीच अवैध रूप से बसी मंडी तीन घंटे तक धू-धूकर जली।
विज्ञापन
3 of 12
आग
- फोटो : amar ujala
दुकानदारों में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। लपटों के पेट्रोलपंप और अस्पताल को अपनी चपेट में लेने की आशंका से पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के होश उड़ गए।
4 of 12
आग
- फोटो : amar ujala
अस्पताल में भर्ती मरीजों को उनके तीमारदार बाहर सड़क पर निकाल लाए। पेट्रोलपंप बंद कर कर्मचारी भी दूर खड़े हो गए।
विज्ञापन
5 of 12
- फोटो : amar ujala
मनोज पांडेय चौराहा से पत्रकारपुरम वाली सड़क के अलावा अग्निकांड स्थल तक पहुंचने वाली सभी गलियों और सड़कों में बैरीकेडिंग कर ट्रैफिक डायवर्ट करा दिया गया।
विज्ञापन
6 of 12
- फोटो : amar ujala
आग बुझाने और राहत कार्य में जुटे अग्निशमन अधिकारियों ने मौके पर मौजूद हजारों लोगों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए आसपास के छह थानों की फोर्स बुलवा ली। फायर ब्रिगेड की टीम और निजी सिक्योरिटी गार्ड्स की मदद से आग को फैलने से रोका गया।
विज्ञापन
7 of 12
आग
- फोटो : amar ujala
एसएसपी राजेश कुमार पांडेय, एएसपी उत्तरी विजय ढुल और सीएफओ अभयभान पांडेय ने मौके पर जाकर दुकानदारों से बातचीत की और क्षति का जायजा लिया।
8 of 12
आग
- फोटो : amar ujala
सीएफओ ने बताया कि विभिन्न फायर स्टेशन की 14 बड़ी व दो छोटी दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
9 of 12
आग
- फोटो : amar ujala
पानी कम पड़ने पर विवेकखंड स्थित जलकल के पंप हाउस से पाइप लगाकर दमकलों में सप्लाई की गई।
10 of 12
आग
- फोटो : amar ujala
रफी अहमद किदवई वार्ड की पार्षद मालती यादव के बेटे पूर्व पार्षद रामकृष्ण यादव ने बताया कि मंडी में करीब 300 दुकानें हैं जिनमें से 156 पूरी तरह खाक हो गईं। आग से करीब दो करोड़ रुपये की संपत्ति स्वाहा होने का अनुमान है।
11 of 12
आग
- फोटो : amar ujala
सीएफओ अभयभान पांडेय ने बताया कि विजयश्री कॉम्प्लेक्स की छत से गिरी चिंगारी ने मंडी सुलगाई थी। उन्होंने बताया कि कॉप्लेक्स की छत पर वेल्डिंग का काम चल रहा था। इससे निकली चिंगारी नीचे मंडी में रामबिहारी यादव की रुई, फोम और गद्दे की दुकान पर गिरी जिससे आग लग गई।
मंडी में खीरा-ककड़ी की दुकान लगाने वाले प्रत्यक्षदर्शी दिलीप कुमार ने बताया कि कॉम्प्लेक्स की छत से लोहे का जलता हुआ एंगल नीचे रुई और फोम के ढेर पर गिरा। दुकानदारों ने बताया कि कॉप्लेक्स की छत पर टिनशेड का एक कमरा बनवाने का काम हो रहा था।