पोहिला बैसाख के मौके पर लखनऊ चैप्टर ऑफ बंगाली सिटीजन्स की ओर से सोमवार
को राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह के जयशंकर प्रसाद सभागार में वार्षिक
अधिवेशन हुआ।
इसमें समाज की ओर से सराहनीय कार्य करने वाली शख्सियतों को
‘बैसाखी सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
समारोह की मुख्य अतिथि विधायक डॉ.
रीता बहुगुणा जोशी रहीं।
समारोह में तृणमूल
कांग्रेस के नेता सौरभ बनर्जी, सामाजिक कार्यकर्ता एसके देव, व्यवसायी
रोहित अग्रवाल, साहित्यकार डॉ. रंगनाथ मिश्र, समाजसेवी संजय लांजरस, कैंट
पूजा के कार्यकर्ता उपेंद्र पाल, सीके रस्तोगी को नवाजा गया। समाज के
प्रतिनिधि ने संगठन की साल भर की गतिविधियों की रिपोर्ट दी।
इस मौके पर
संगठन के मुख्य संयोजक पीके दत्ता, दीपक कुमार हालदार, रंजन चटर्जी, पीके
चटर्जी समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।