लखनऊ। एडीजे कोर्ट ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी जितेंद्र सिंह की जमानत अर्जी खारिज कर दी। सरकारी वकील ने बताया कि वादिनी ने बंथरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
एफआईआर के मुताबिक, वादिनी और जितेंद्र सिंह के बीच प्रेम प्रसंग था। आरोपी ने शादी का झांसा देकर वादिनी के साथ दुष्कर्म किया। दो माह पहले जितेंद्र अपने साथी राजू के साथ वादिनी को उन्नाव कचहरी में शादी के लिए ले गया था लेकिन शादी नहीं हो सकी। आठ सितंबर को आरोपी फिर वादिनी को उन्नाव ले गया और रात भर अपने साथ रखा। अगले दिन कोर्ट जाते समय आरोपी के बड़े भाई ने वादिनी को जबरन गाड़ी से उतार दिया। उन्होंने जातिसूचक गालियां देते हुए गांव के बाहर धक्का देकर गिराया और जानमाल की धमकी दी। बाद में जितेंद्र ने वादिनी के साथ रहने से इन्कार कर दिया।