फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जमानत अर्जी खारिज

Wed, 22 Jan 2025 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परशुरामपुर के मजरा शिवबालकपुरवा हरिश्चंद्र की पत्नी ने 28 अक्तूबर को फंदे से लटक कर जान दे दी थी। इससे नाराज हरिश्चंद्र के साले गांव निवासी छोटकऊ व रामसूरत ने हरिश्चंद्र की पिटाई कर दी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में हरिश्चंद्र के पिता गोकरन ने दोनों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कराया था, जिन्हें गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा था। दोनों भाइयों ने जिला जज राममिलन सिंह के न्यायालय पर जमानत प्रार्थना पत्र दिया था। इसका जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी ने विरोध किया। इसके बाद मंगलवार को जिला जज ने आरोपी भाइयों की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन


दो वारंटी गिरफ्तार
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली पुलिस ने मंगलवार दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। नगर के ही मोहल्ला शिवाजीपुरम निवासी जाबिर उर्फ जुबेर व सेमरी चकपिहानी के मजरा सकटूपुर निवासी चिनकू के विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर संबंधित न्यायालय के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें