फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बहुला चतुर्थी पर पूजन के साथ महिलाएं रखेंगी कजरी तीज का व्रत

विज्ञापन
विज्ञापन
भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को बहुला चतुर्थी मनाई जाती है। इसे बोल चौथ और संकष्टी चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। चतुर्थी तिथि 12 अगस्त को प्रात: 08:40 से लेकर 13 अगस्त को सुबह 06:35 बजे तक रहेगी। इस दिन गणेशजी के साथ श्रीकृष्ण व गायों की पूजा का भी विधान है। मंगलवार को ही महिलाएं कजरी तीज का भी व्रत रखेंगी।
विज्ञापन


बहुला चतुर्थी पर स्त्रियां संतान की रक्षा और ऐश्वर्य बढ़ाने के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन गाय के दूध से बनी वस्तुओं का सेवन नहीं किया जाता है। ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि दिन में उपवास कर शाम को गाय और बछड़े का पूजन किया जाता है और उन्हें भोग लगाते है। बहुला चौथ व्रत की कथा भी सुनी जाती है। पूजा का शुभ मुहूर्त गोधूलि बेला में 6:50 से 07:16 बजे तक है।

कृष्णानगर के आशुतोष महादेव मंदिर के पुजारी आशुतोष पांडेय ने बताया कि इस साल कजरी तीज का व्रत 12 अगस्त को रखा जाएगा। हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है। इस दिन विवाहित महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए व्रत रखती हैं। इस व्रत को बड़ी तीज और सत्तू तीज के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें