श्रावस्ती। जनता इंटर कॉलेज मैदान परिसर में जिला वॉलीबॉल संघ की ओर से राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में रविवार को 12 टीमों ने प्रतिभाग किया। इसका शुभारंभ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष इरफान अहमद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान पहले मैच में बहराइच को हराकर आजमगढ़ की टीम विजेता बनी।
राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में रविवार पहला मैच बहराइच व आजमगढ़ की टीम के मध्य खेला गया। जिसमें आजमगढ़ की टीम 25-15 से विजयी रही। जबकि दूसरा मैच केडी सिंह बाराबंकी व रायबरेली की टीम मध्य खेला गया। जिसमें रायबरेली की टीम 27-25 से विजयी रही। तीसरा मैच बहराइच व टिकरा बाराबंकी की टीम के मध्य खेला गया। जिसमें टिकरा बाराबंकी की टीम 25-17 से विजयी रही। चौथा मैच मुरादाबाद व केडी सिंह लखनऊ के मध्य खेला गया। जिसमें मुरादाबाद की टीम 25-22 से विजयी रही। वहीं, पांचवा मैच बहराइच व गोरखपुर की टीम के मध्य खेला गया। जिसमें बहराइच की टीम 21-15 से विजयी रही। छठा मैच आजमगढ़ व टिकरा बाराबंकी के मध्य खेला गया। जिसमें टिकरा बाराबंकी की टीम 25-22 से विजयी रही। इस दौरान काफी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।