फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: बच्ची को मुंह में दबाकर भाग गया भेड़िया, खेत में मिला क्षत-विक्षत शव

Wed, 24 Sep 2025 05:44 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच के एक गांव में फिर भेड़िये ने हमला किया और एक दो वर्षीय बच्ची को मार डाला। ग्रामीणों को खेत में बच्ची का शव मिला है।
विज्ञापन
बच्ची को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच के फखरपुर के ब्लॉक ग्राम पंचायत मंझारा तौकली के गांव बाबा बंगला में बुधवार को बाबू लाल की दो वर्षीय बेटी सोनी लगभग तीन बजे घर के आंगन में खेल रही थी। बच्ची की मां विनीता दूध लेने के लिए घर के अंदर गई थी तभी अचानक भेड़िया खेतों से निकलकर आंगन में आ पहुंचा और पलक झपकते ही बच्ची को मुंह में दबाकर भाग गया।

विज्ञापन


मां के चीखने पर परिवार व गांव के लोग दौड़े। बच्ची की खोज में शुरू हुई लेकिन तब तक भेड़िये ने बच्ची के एक हाथ को चबा लिया। मासूम के गले पर भी गहरे जख्म हैं। घर से तकरीबन 400 मीटर दूर गन्ने के खेत में क्षत-विक्षत हालत में बच्ची का शव मिलने पर ग्रामीण अवाक रह गए।
विज्ञापन


डेढ़ घंटे बाद गन्ने के खेत में मासूम का क्षत-विक्षत शव मिला। परिजन उसे सीएचसी फखरपुर ले गए जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें