फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: नेपालगंज में उग्र प्रदर्शन से थम गई भारत-नेपाल व्यापार की रफ्तार, सीमा पर खड़े 200 ट्रक

Tue, 09 Sep 2025 07:55 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

नेपाल में बिगड़े हालात के चलते इसका असर व्यापार पर भी पड़ने लगा है। सीमा पर 200 ट्रक खड़े हैं। इनमें खाद्यान्न, पेट्रोलियम पदार्थ और घरेलू सामान लदा हुआ है।
विज्ञापन
नेपालगंज इलाके में जारी विरोध-प्रदर्शन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पड़ोसी बांके जिले के नेपालगंज शहर में मंगलवार सुबह से ही हालात बिगड़ गए। उग्र भीड़ और सुरक्षा बलों के बीच हुई झड़प और फायरिंग के बाद भारतीय सीमा पर असर दिखना शुरू हो गया है। रुपईडीहा बॉर्डर पर 200 से ज्यादा ट्रक खड़े हो गए हैं। इनमें खाद्यान्न, पेट्रोलियम पदार्थ और घरेलू सामान लदा हुआ है। वहीं नेपाल के भीतर गए सैकड़ों भारतीय वाहन अब तक वापस नहीं लौट पाए हैं।

विज्ञापन


नेपालगंज की स्थिति बिगड़ने के बाद रुपईडीहा स्थित लैंड पोर्ट अथॉरिटी के दफ्तर के बाहर करीब 200 ट्रक खड़े कर दिए गए हैं। इनमें खाद्यान्न, पेट्रोलियम पदार्थ और घरेलू सामान भरा हुआ है। सीमा पार जाने वाले वाहनों की रफ्तार थम गई है। केवल पेट्रोल और गैस के कुछ वाहन ही नेपाल प्रशासन की अनुमति और सेना की सुरक्षा में आगे भेजे जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें - बहराइच तक पहुंची नेपालगंज में हो रहे प्रदर्शन की आंच; एसएसबी अलर्ट; बॉर्डर पर पुलिस ने डाला कैंप
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - काठमांडू जा रही इंडिगो की उड़ान आपातस्थिति में लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड कराई गई


लगातार विरोध प्रदर्शनों और हिंसा के चलते नेपाल के कई शहरों में सड़कों पर तनाव है। इस कारण सामान लेकर नेपाल गए भारतीय ट्रक वहीं पर फंसे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, पिछले दो दिनों में रुपईडीहा से जो ट्रक नेपाल की ओर गए थे, उनमें से 150 से अधिक अब तक वापस नहीं लौट पाए हैं। ट्रक चालकों और व्यापारियों की चिंता बढ़ती जा रही है, क्योंकि न तो गाड़ियों की सुरक्षा की गारंटी है और न ही माल सुरक्षित पहुंचने का भरोसा।

लैंड पोर्ट अथॉरिटी प्रबंधन सुधीर शर्मा का कहना है कि नेपाल की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। सुरक्षा और प्रशासनिक अधिकारियों से लगातार संपर्क बना हुआ हैं। पेट्रोलियम और गैस के वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर भेजा जा रहा है। खाद्यान्न और अन्य सामान की आपूर्ति हालात सामान्य होने पर ही की जाएगी।

विज्ञापन

रुपईडीहा में बन रहे बीरगंज के हालात

खुफिया एजेंसियों के सूत्रों से पता चला कि नेपाल में तनाव के बाद अभी तक बीरगंज बॉर्डर पर लैंडपोर्ट कार्यालय का से आयात-निर्यात पूरी तरह रोका गया है, लेकिन मंगलवार सुबह से नेपालगंज शहर में शुरू हुए विरोध प्रदर्शन के बाद से सीमापार के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। ऐसे में नेपालगंज में भी कर्फ्यू लगने की आशंका जताई जा रही है।

केवल जरूरी पेट्रोलियम और गैस के टैंकर भेजे जा रहे
भारतीय भूमि पत्तन कार्यालय के प्रबंधक सुधीर शर्मा ने बताया कि सीमा से जुड़े अधिकारियों के बीच लगातार बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा, कर्फ्यू की वजह से बीरगंज लैंडपोर्ट अथॉरिटी से कारोबार ठप है। हालांकि रुपईडीहा बॉर्डर पर भी सामान्य दिनों की तुलना में आवाजाही काफी कम हो गई है। नेपाल केवल जरूरी सामान को ही ले रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें