फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच : ट्रक में घुसा फ्लाइंग स्कॉयड टीम का वाहन, मजिस्ट्रेट समेत छह घायल, दो गंभीर

Fri, 18 Feb 2022 05:40 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच

सार

कैसरगंज विधानसभा में मजिस्ट्रेट भावेश सक्सेना शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े तीन बजे एसआई देवेंद्र सिंह, सिपाही संदीप कुमार, अमित कुमार, श्रीकेश, वीडियोग्राफर अंकित और चालक भगौती प्रसाद के साथ चेकिंग के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ-बहराइच हाईवे पर स्थित धनराजपुर मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह खड़े ट्रक में फ्लाइंग स्कॉयड टीम का वाहन अनियंत्रित होकर घुस गया। जिससे वाहन में सवार मजिस्ट्रेट समेत छह लोगों को गंभीर चोटें आईं। इलाज के लिए सभी को जिला अस्पाल में भर्ती कराया गया है। जहां पर चिकित्सकों ने दो की हालत को चिंताजनक बताया है। 

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब, पैसे समेत अन्य चीजों पर रोकथाम के लिए फ्लाइंग स्कॉयड टीम को लगाया गया है। कैसरगंज विधानसभा में मजिस्ट्रेट भावेश सक्सेना शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े तीन बजे एसआई देवेंद्र सिंह, सिपाही संदीप कुमार, अमित कुमार, श्रीकेश, वीडियोग्राफर अंकित और चालक भगौती प्रसाद के साथ चेकिंग के लिए जा रहे थे। लखनऊ-बहराइच हाईवे पर स्थित धनराजपुर मोड़ के पास ट्रक खड़ा था और वाहन उसी में अनियंत्रित होकर टकरा गया। जिससे वाहन में सवार मजिस्ट्रेट समेत छह लोग घायल हो गए। 

घटना की सूचना पर जरवलरोड थानाध्यक्ष राजेश सिंह, एसआई अनिल कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत को नाजुक देखते हुए सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिसमें दो की हालत की गंभीर बताई जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें