फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच : युवक को बाघ ने बनाया निवाला, क्षत-विक्षत मिला शव, खेत की कर रहा था रखवाली, ग्रामीणों में जबरदस्त गुस्सा

Tue, 01 Mar 2022 09:11 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, कतर्नियाघाट (बहराइच)

सार

युवक की शादी तीन साल पहले हुई थी। युवक सात भाई व एक बहन हैं। वह भाइयों में सबसे बड़ा था। युवक की मौत के बाद पत्नी बेहोश हो गई। होश आने पर वह अपने पति की ओर भागती रही। परिजन व ग्रामीण मृतक की पत्नी को सांत्वना देते रहे। मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
मौके पर वन विभाग के कर्मचारी और लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंबा गांव में खेत की रखवाली करने गए युवक को बाघ ने निवाला बना लिया। युवक का क्षत-विक्षत शव खेत में पाया गया। शरीर से सिर अलग मिला। बाघ के हमले में युवक की मौत की सूचना पर ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना वन विभाग व पुलिस टीम को दी गई। दो घंटे बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों की वन विभाग के खिलाफ काफी नाराजगी है। वन विभाग ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कुछ कहने की बात कही है।

विज्ञापन


कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के आंबा गांव निवासी 25 वर्षीय राकेश पासवान बटैया के अपने खेत में गेहूं की फसल बोई है। इन दिनों फसलों को बेसहारा मवेशी नुकसान पहुंचा रहे हैं। मवेशियों से फसल बचाने के लिए युवक सोमवार रात घर से खाना खाकर रखवाली करने के लिए घर से निकला था। मंगलवार की सुबह जब युवक घर नहीं लौटा तो परिजन बुलाने खेत पहुंचे। खेत में युवक का शव क्षत-विक्षत पाया गया। परिजनों ने बताया कि शव को देखने से लगा कि युवक को बाघ ने निवाला बनाया है। बाघ के हमले में युवक की मौत की सूचना पर पूरा गांव एकत्र हो गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस व वन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद डीएफओ आकाशदीप बधावन ने रेंजर समेत अन्य वनकर्मियों को मौके पर भेजा। लगभग दो घंटे बाद सुजौली पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। डीएफओ ने पदचिन्हों की तलाश करने के लिए वन विभाग की टीम को लगाया है।

तीन साल पहले हुई थी शादी
युवक की शादी तीन साल पहले हुई थी। युवक सात भाई व एक बहन हैं। वह भाइयों में सबसे बड़ा था। युवक की मौत के बाद पत्नी बेहोश हो गई। होश आने पर वह अपने पति की ओर भागती रही। परिजन व ग्रामीण मृतक की पत्नी को सांत्वना देते रहे। मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगी स्थिति
आंबा गांव की घटना के बारे में जानकारी मिली है। जिस तरह युवक का शव क्षत-विक्षत मिला है उससे यह कह देना कि बाघ के हमले में मौत हुई है थोड़ा जल्दबाजी होगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बाघ के हमले की पुष्टि पर मृत युवक के परिजन को मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

- आकाशदीप बधावन, डीएफओ, कतर्नियाघाट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें