गोंडा बहराइच मार्ग पर मंगलवार को विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र में गोंडा से अमूल दूध लेकर बहराइच जा रही मैजिक वाहन ने पहले विद्युत पोल में टक्कर मारी। इसके बाद बाइक सवार को ठोकर मार दी। बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के साथ चालक को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।