फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: जंगल से भटक कर आबादी में पहुंचा तेंदुआ, सात घंटे पेड़ पर बैठा रहा

Fri, 02 Jan 2026 04:11 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच में जंगल से भटककर एक तेंदुआ बस्ती की तरफ चला आया। जहां हांका लगाने पर तेंदुआ डरकर पेड़ पर चढ़ गया और करीब सात घंटे तक ऊंची टहनी पर बैठा रहा।
विज्ञापन
पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर वन रेंज के सरयू नदी की कछार में बसे पहलीपुरवा टेपरा गांव में बृहस्पतिवार शाम को जंगल से भटक कर एक तेंदुआ आबादी में पहुंच गया। तेंदुआ अचानक गांव में दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लोगों के शोर-शराबे और हांका लगाने से घबराया तेंदुआ गांव के किनारे स्थित एक ऊंचे पेड़ पर चढ़ गया, जहां वह करीब सात घंटे तक बैठा रहा।

विज्ञापन


तेंदुआ के पेड़ पर चढ़ते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे वह और अधिक डर गया और पेड़ के ऊपरी हिस्से में जा बैठा। मोतीपुर वन क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र कुमार तिवारी के नेतृत्व में वन विभाग और एसटीपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सबसे पहले लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाया और क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की।

वन कर्मियों ने तेंदुए की लगातार निगरानी शुरू की। हालांकि भीड़ और हलचल के कारण तेंदुआ देर तक पेड़ से नहीं उतरा। इसके बाद वन विभाग ने ग्रामीणों से घरों में रहने की अपील की, जिससे क्षेत्र में शांति बनी रहे। माहौल शांत होने पर वन कर्मियों ने पूरी सतर्कता के साथ निगरानी जारी रखी।
विज्ञापन


करीब सात घंटे बाद रात 11 बजे के आसपास तेंदुआ स्वयं पेड़ से उतर कर सुरक्षित रूप से जंगल की ओर चला गया। वन क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि तेंदुआ शावक था और भीड़ से घबराकर पेड़ पर चढ़ गया था। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि यदि कभी वन्यजीव आबादी क्षेत्र में दिखाई दे तो शोर-शराबा न करें और तुरंत वन विभाग को सूचना दें, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें