फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: पिता के सामने ही तेंदुए ने बेटे को बनाया अपना शिकार, पिता का संघर्ष नहीं आया काम

Sun, 29 Sep 2024 10:33 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बहराइच

सार

Leopard terror in Bahraich: यूपी के बहराइच जिले में भेड़िए के आतंक के बाद अब तेंदुआ दहशत का पर्याय बनता जा रहा है। रविवार की सुबह एक तेंदुए ने पिता के सामने ही युवक को अपना शिकार बनाया। 
विज्ञापन
बहराइच में तेंदुए का आतंक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बहराइच जिले में भेड़िए के बाद अब तेंदुए का आतंक शुरू हो गया। भेड़िये की दहशत के बीच रविवार सुबह तेंदुए ने पिता के सामने ही एक किसान को जंगल में ले जाकर अपना शिकार बना लिया। पिता ने बेटे को बचाने के लिए पांच मिनट तक संघर्ष किया लेकिन अंत में तेंदुआ भारी पड़ गया।

विज्ञापन


कतर्नियाघाट में मुर्तिहा कोतवाली अंतर्गत बेझा निवासी कंधईलाल ( 35) रविवार की सुबह धर्मपुर के खेतों में बने अपने घर के पीछे मवेशी को चारा दे रहे थे। इस दौरान अचानक उनके ऊपर पीछे से तेंदुए ने हमला कर दिया। बेटे पर हमला होता देख पिता जगजीवन तेंदुए से भिड़ गए लेकिन उनका संघर्ष भी काम नहीं आया और तेंदुआ कंधई को जंगल में खींच ले गया। कुछ देर बाद कंधई का आधा खाया हुआ शव बरामद हुआ।

सूचना पर एसडीएम संजय कुमार, कोतवाल अमितेंद्र सिंह व वन टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस साल तेंदुए के 21 हमलों में 19 लोग जख्मी हुए हैं और पांच की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


पांच हजार की फौरी मदद
एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि परिजनों को वन विभाग की ओर से फौरी तौर पर 5000 रुपए दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मवेशियों को चारा डालते समय पीछे से तेंदुए ने हमला किया था। बचाने के दौरान पिता भी घायल हुए हैं। पीड़ित परिवार को नियमानुसार मदद की जाएगी।
विज्ञापन


तेंदुए के हमले से मौतों पर एक नजर
- 19 जनवरी को सुजौली रेंज के अयोध्यापुरवा में आयशा (11 वर्ष) की मौत
-1 मई को धर्मापुर रेंज के जलिहा में निवासी शमा (8 वर्ष) की मौत
- 13 जून को धर्मापुर रेंज के धर्मापुर निवासी शाहिद (6 वर्ष) की मौत
- 12 जुलाई को मोतीपुर रेंज के मनोहरपुरवा निवासी अरविंद कुमार (13) की मौत
- 29 सितंबर ककरहा रेंज के धरमपुर निवासी कंधई लाल (35) की मौत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें