फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: मोरंग लदे ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत... दो घायल; ईंट-भट्ठे पर काम करने जा रहे थे

Tue, 09 Dec 2025 11:06 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली में मोरंग लदे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद पलट गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, दो घायल हो गए। तीनों ईंट-भट्ठे पर काम करने जा रहे थे। आगे पढ़ें पूरा मामला...
विज्ञापन
बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के रायबरेली में गदागंज चौराहे पर मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे बाइक सवारों को मोरंग लदे ओवरलोड ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दो गंभीर रूप से घायल हो गए। वह ईंट-भट्ठे पर काम करने जा रहे थे।

विज्ञापन


मृतक की पहचान अमन पुत्र राजकुमार, निवासी खलार बेला गुसुसी, थाना भदोखर के रूप में हुई है। वहीं सतेंद्र पुत्र अवधेश, निवासी तिवारी का पुरवा, थाना जगतपुर और जगदीश निवासी हरदी टीकर, जगतपुर घायल हैं। थाना प्रभारी मोहम्मद मुकरिम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलो को अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें