फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत

Wed, 28 Jan 2026 01:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच-सीतापुर हाईवे पर कल्याणपुरवा चौराहे के पास हुई भीषण दुर्घटना में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब बाइक पर पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृतक अंसार, हिंमांशु वाजपेई और मनोज कुमार वाजपेई। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच जिले के हरदी थाना इलाके में मंगलवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। यह भीषण दुर्घटना बहराइच-सीतापुर हाईवे पर कल्याणपुरवा चौराहे के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


फुलवारिया गांव निवासी मनोज कुमार बाजपेई (55) अपने पुत्र हिमांशु बाजपेई (19) और बभनौटी शंकरपुर निवासी अंसार (25) पुत्र बकरीदी के साथ मंगलवार को दवा लेने लखनऊ गए थे। रात में लखनऊ से बस से वापस आने पर टिकोरामोड़ पर खड़ी बाइक उठाकर तीनों लोग एक ही बाइक पर सवार होकर गांव के लिए रवाना हुए। जैसे ही उनकी बाइक कल्याणपुरवा चौराहे के पास पहुंची, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार सड़क पर गिर गए, हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला।

ये भी पढ़ें - महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री का निधन: सीएम योगी बोले- हृदय विदारक घटना, अखिलेश-मायावती ने भी जताया शोक
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - खून की जांच बता देगी भविष्य में डायबिटीज का खतरा, केजीएमयू ने की जिम्मेदार जीन की पहचान
विज्ञापन


दुर्घटना की आवाज सुनकर गांव के लोग एकत्रित हुए हरदी थानाध्यक्ष आलोक सिंह भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से तीनों को मरणासन्न हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मनोज कुमार और उनके पुत्र हिमांशु को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अंसार को लखनऊ रेफर किया गया लेकिन रेफर की तैयारी के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों शवों को मर्चरी में रखवा दिया गया है। अज्ञात डंपर चालक की तलाश मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें