फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिसाल: घर में मुखिया की लाश, अंतिम संस्कार से पहले वोट डालने पहुंचे घरवाले

Mon, 27 Feb 2017 08:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
1 of 5
मतदाताओं को जागरूक करने के ल‌िए तरह-तरह के स्लोगन और प्रलोभन दिए जाते हैं। कहीं-कहीं कुछ लोग अपना आराम छोड़कर वोट डालने की जहमत नहीं उठाते वहीं बहराइच में एक ऐसा मामला सामने आया है जो लोगों के ल‌िए मिसाल है।
 
विज्ञापन

2 of 5
परिवार के मुखिया की मौत होने के बाद अंतिम संस्कार करने से पहले घर के लोग पहले वोट डालने गए। जानकारी के मुताबिक, पांचवे चरण के चुनाव से एक दिन पूर्व रविवार को देर शाम जरवलरोड बाजार निवासी 70 वर्षीय राम प्रकाश की अचानक मौत हो गई।
 
विज्ञापन

3 of 5
रिश्तेदारों के दूर-दराज रहने के कारण अंतिम संस्कार सोमवार को किया गया। लेकिन ये परिवार मतदाता जागरूकता के स्लोगन ‘पहले जलपान फिर मतदान’ से हजारों कदम आगे निकल गया और परिवारीजनों ने घर के मुखिया के निधन पर शव यात्रा से पहले मतदान किया गया। उसके बाद शव यात्रा अंत्येष्टि के लिए श्मशान घाट के लिए रवाना हुई । मतदान के ल‌िए ये जागरूकता क्षेत्र में चर्चा क‌ा विषय रही।
 

4 of 5
इतना ही नहीं मृतक के पुत्र केशवराम ने फोन पर मैसेज करके रिश्तेदारों को मतदान के बाद ही अंत्येष्टि में शामिल होने की अपील की। परिजनों ने वोट डाला इसके बाद शवयात्रा सरयू घाट के पावन तट के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जहां दाह संस्कार सम्पन्न किया गया। मृतक के परिवार में धर्मपत्नी शांती के अलावा पुत्र केशवराम, बुधराम, बहू सविता, अनीता, पौत्र संजय, कुलदीप, प्रदीप, पौत्री अराधना हैं । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें