कोर्ट परिसर में कार्यवाही के दौरान मौजूद विधायक समर्थक।
- फोटो : amar ujala
बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र में 24 साल पहले हुए तिहरे हत्याकांड में निचली अदालत ने शनिवार को फैसला सुना दिया है।
अदालत ने महसी विधानसभा के भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह समेत चार लोगों को हत्याकांड के आरोपों से बरी कर दिया है।
हत्या के केस में विधायक के भाई ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि व चार अन्य लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।
इस दौरान कोर्ट में भारी भीड़ थी। विधायक के समर्थकों के साथ ही भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। विधायक के बरी होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।