फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: बाग में बकरी घुसने पर दो समुदायों में चले लाठी-डंडे, दोनों पक्षों की तहरीर पर 40 पर मुकदमा दर्ज

Tue, 23 Jul 2024 05:39 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, कैसरगंज(बहराइच)

सार

बहराइच के कैसरगंज इलाके के एक गांव में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चल गए। इस दौरान 20 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच के हंसना जलालपुर गांव में पुत्ती तिवारी के बाग में बकरी घुसने पर सोमवार को दो संप्रदाय के लोग आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। जिससे दोनों पक्षों के 20 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को कैसरगंज सीएचसी पहुंचाया। दोनों पक्षों की तहरीर पर 30 नामजद और 10 अज्ञात सहित 10 लोगों पर मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के हंसना जलालपुर गांव में दूसरे संप्रदाय के व्यक्ति की बकरी गांव निवासी पुत्ती के बाग में घुस गई। जिसको लेकर दोनों पक्ष भिड़ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें एक पक्ष से खुशबू तिवारी, राहुल अवस्थी, बबलू, विमल कुमार, शिवम, किरण, प्रशांत तिवारी, रजाकुमार, मनोज, ओमप्रकाश घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष से असद खान, शमशाद, शाहजहां, मेहर बानो, हनीफ, जाकिर घायल हो गए। दोनों पक्षों के 20 लोग घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कैसरगंज प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर 40 लोगों पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें