फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: युवक व महिला के फंदे से लटके शव मिले... मौत से पहले बनाया गया वीडियो वायरल

Tue, 20 Jan 2026 09:17 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच के अलग-अलग इलाकों में युवक व एक महिला के शव फंदे से लटके मिले हैं। इस दौरान मौत से पहले बनाया गया युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
मृतक प्रकाश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच जिले के अलग-अलग इलाकों में सोमवार रात युवक और महिला के शव फंदे से लटके मिले। पुलिस दोनों मामलों को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है। हालांकि युवक की आत्महत्या से पहले बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार ससुराल पक्ष को बताया है।

विज्ञापन


हुजूरपुर थाना क्षेत्र के गुरुदत्तपुरवा पातूपुर गांव निवासी प्रकाश (30) का शव बाग में पेड़ से लटका मिला। बताया जा रहा है कि पत्नी की विदाई को लेकर उसका सास और साढ़ू से विवाद चल रहा था। इस मामले में सास ने सोमवार को हुजूरपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने प्रकाश को पूछताछ के लिए मंगलवार को थाने बुलाया था। इसी बात को लेकर वह काफी परेशान था।

मृतक के भाई निरहू ने बताया कि सोमवार शाम प्रकाश बिना बताए घर से निकल गया था। देर रात तक वापस न लौटने पर जब फोन किया गया तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला। खोजबीन के दौरान उसका शव बाग में फंदे से लटका मिला, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर उसके पास से मोबाइल फोन बरामद किया।
विज्ञापन


पुलिस को मोबाइल में आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो मिला, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रकाश ने आरोप लगाया है कि उसकी सास उसकी पत्नी को लेकर साढ़ू के भाई से शादी कराना चाहती है। उसने अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी, ससुर और साढ़ू को ठहराया है। पुलिस वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है। हुजूरपुर थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है।

उधर, मोतीपुर थाना क्षेत्र के नैनिहा गांव निवासी लक्ष्मी (22) का शव भी घर के अंदर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोतीपुर थानाध्यक्ष आनंद चौरसिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें