फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: शाम को घर के बाहर खेल रहे आठ साल के बच्चे को तेंदुए ने दबोचा, ज्यादा खून बहने से अस्पताल में मौत

Wed, 04 Feb 2026 10:32 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Leopard attack in Bahraich: यूपी के बहराइच जिले के कतर्नियाघाट इलाके में तेंदुए के हमले से एक आठ साल के बच्चे की मौत हो गई। वन विभग की टीम गांव पहुंच गई है। 
विज्ञापन
अस्पताल में हुई बच्चे की मौत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के निषाद नगर गांव में बुधवार शाम तेंदुएं ने आठ साल के सुभाष को मार डाला। शाम को वह घर के बाहर खेल रहा था, तभी अचानक तेंदुआ उसे मुंह में दबोचकर जंगल की ओर भागा। आसपास के लोगों के शोर मचाने और घेराबंदी पर वह सुभाष को घायल अवस्था में छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन


परिजन सुभाष को पास के निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना से पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। तेंदुए के हमले से ग्रामीण सहमे हुए हैं, वहीं वन विभाग ने गांव में पहुंचकर जांच की। ग्रामीणों को सचेत रहने के लिए कहा। रात में अकेले बाहर न निकलने के लिए कहा है। समूह में चलने की भी अपील की है।

वन विभाग की टीम गांव पहुंची
तेंदुए के हमले में बच्चे की मौत के बारे में वन रेंज अधिकारी आशीष गौड़ का कहना है कि तेंदुए के हमले की सूचना मिलने के बाद वन विभाग टीम को वन दरोगा मयंक पाडेय के नेतृत्व में मौके पर भेजा गया है। टीम ने गांव के लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए सतर्क रहने को कह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें