लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- फोटो : amar ujala
बहराइच के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुंडेरवा सरहदी निवासनी अकबरी बेगम अपने पिता की जमीन को वरासत के लिए फरवरी से दौड़ लगा रही है लेकिन लेखपाल रिश्वत न पाने की वजह से काफी दिन से दौड़ा रहे हैं। अंतत: तीन हजार रूपए रिश्वत पर मामला तय हुआ।
शुक्रवार को एंटी करप्शन देवीपाटन मंडल गोंडा की टीम पहले से तय जगह पर मौजूद थी तभी शिकायतकर्ता अकबरी बेगम 3 हजार रुपए व वरासत से संबंधित कागज लेकर पुरैना बाजार सरयू नहर मोड़ के पास क्षेत्रीय लेखपाल मोतीलाल से मिली और उन्हें तीन हजार रुपए नगद तथा वरासत के लिए संबंधित जरूरी कागजात जैसे ही हाथ में लिए तुरंत एंटी करप्शन देवीपाटन मंडल की टीम के प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल प्रिंस कुमार सिंह, अनुराग शुक्ला, अंकित श्रीवास्तव, राज कुमार यादव व अन्य सहयोगियों ने धर दबोचा तथा स्थानीय थाने पर लेकर आए जहां कानूनी लिखा पढ़ी की कार्रवाई की जा रही है।