फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन दोस्तों को मारी टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Thu, 26 Jun 2025 11:04 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच - नानपारा हाइवे पर मुनीमपुर के पास पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
मृतक नसीम व गुलाम रसूल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नानपारा - बहराइच हाइवे पर मुनीमपुर के पास बृहस्पतिवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।

विज्ञापन


रूपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बालापुर उच्चवा निवासी गुलाम रसूल (35) गांव निवासी अपने दोस्त वसीम  (32) व सिंधौरा निवासी मुजीब (31) के साथ बृहस्पतिवार की सुबह बहराइच जा रहे थे। इस दौरान बहराइच - नानपारा हाइवे पर मुनीमपुर के पास पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पहिए की चपेट में आने से गुलाम रसूल और वसीम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मुजीब अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें - निष्कासन के बाद सपा सुप्रीमो पर बरसे विधायक राकेश प्रताप, बोले- अतीत के पैकेज से भी अब पर्दा उठना चाहिए
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश में आज और कल नहीं होगी बारिश, 28 से मौसम लेगा यू-टर्न; इन जिलों में भारी बरसात की चेतावनी जारी
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पहुंची कोतवाली नानपारा पुलिस ने घायल को इलाज के लिए मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि मृतक वसीम मुंबई में रहता था। कुछ दिन पहले बकरीद पर आया था और जाने वाला था। इससे पहले हुए दर्दनाक हादसे में उसकी मौत हो गई।

कोतवाल रामाज्ञा सिंह ने बताया कि मृतक वसीम के पिता अली हुसैन की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें