मृतक शोभाराम खेती किसानी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। उनके तीन बेटे केशवराम, दिनेश व विनोद हैं। वहीं शोभाराम के दो बेटियां निशा व दुर्गा हैं। शोभाराम ने दो बेटों केशवराम व दिनेश की शादी कर दी थी और दोनो ट्रैक्टर चलाते हैं। वहीं विनोद, निशा व दुर्गा की शादी की जिम्मेदारी अभी शोभाराम पर थी। मृतक की पत्नी रेनू देवी हत्या के बाद बच्चों के शादी व अन्य जिम्मेदारियों के लिए दहाड़े मार-मार कर रोती नजर आई।
अजय को किया गिरफ्तार, जांच जारी
रिसिया थाना प्रभारी मनोज सिंह ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। प्रथम दृष्टया अजय द्वारा कुल्हाड़ी से हमला करने की बात सामने आई है। आरोपी अजय को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।