फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आबादी के बीच रेस्क्यू किया गया अजगर, गांव में रहा दहशत का माहौल, देखें वीडियो

Sun, 04 May 2025 03:57 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच के बिछिया थाना क्षेत्र में आबादी वाले इलाके में अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। गांव के एक घर के पास जब अजगर देखा गया तो घरवालों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
गांव में रेस्क्यू किया गया अजगर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच के बिछिया के सुजौली वन रेंज के ग्राम पंचायत सुजौली के मजरा ईदगाहपुरवा में बीते कई दिनों से एक अजगर डेरा जमाए था। जो रविवार की सुबह रेंगते हुए गांव निवासी कल्लू के घर के पास पहुंच गया। विशालकाय अजगर देख कल्लू के परिजनों में चीख पुकार मच गई और लोग शोर मचाते हुए भागे।

विज्ञापन


अजगर निकलने की सूचना पर भारी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए और इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना पर वन रक्षक मोहम्मद उमर वन टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अजगर का रेस्क्यू शुरू किया। लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने अजगर पर काबू पाया और उसे बोरे में भरकर घने जंगलों में छोड़ा।

 

ये भी पढ़ें - टैक्स चोरी में फंसे राज्य कर के चार अफसर, 165 करोड़ की चोरी उजागर; एक मसाला फर्म से जुड़ा है मामला

ये भी पढ़ें - गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पहले ही साल टोल से कमाएगा 60 करोड़, जून या जुलाई से वाहनों के लिए खोलने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन


अजगर के रेस्क्यू होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन रक्षक मोहम्मद उमर ने बताया कि अजगर की लंबाई 12 फीट थी और टीम में विकास और सूरज शुक्ला शामिल रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें