फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: प्रेमी युगल ने घाघरा नदी में लगाई छलांग, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की तलाश जारी

Fri, 21 Jun 2024 12:07 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

युगल बैराज पर काफी देर टहलता रहा। इसके बाद उन्होंने नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक के शव को नदी से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर जिला निवासी प्रेमी युगल ने बृहस्पतिवार को सुजौली थानाक्षेत्र स्थित घाघरा नदी में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें नदी में कूदते देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक के शव को नदी से बरामद कर लिया। वहीं, युवती की नदी में तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


सुजौली थाना क्षेत्र स्थित चौधरी चरण सिंह गिरजा कैलाशपुर बैराज स्थित घाघरा नदी में बुधवार को लखीमपुर जिले के पढुवा थानाक्षेत्र के ढकेरवा बाजार निवासी अभिषेक अवस्थी (23) ने अपनी 21 वर्षीय प्रेमिका के साथ छलांग लगा दी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युगल बैराज पर काफी देर टहलता रहा। इसके बाद उन्होंने नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक के शव को नदी से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं युवती की तलाश जारी है।
विज्ञापन


सूचना पाकर प्रेमी युगल के बदहवास परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। युवक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह परचून की दुकान से अपना भरण पोषण करता था। मौत से पिता सरोज का रो रोकर बुरा हाल है। सुजौली थानाध्यक्ष सौरभ सिंह का कहना है कि युवक के शव को बरामद कर लिया गया है, वहीं युवती का नदी में पता करने के प्रयास किए जा रहे है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें