फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

41 बीघा जमीन की हेराफेरी के आरोप में बदायूं के सिटी मजिस्ट्रेड सस्पेंड

Thu, 25 Jan 2018 11:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने बदायूं के सिटी मजिस्ट्रेट राज कुमार द्विवेदी को निलंबित कर दिया है। इलाहाबाद के फूलपुर में एसडीएम के पद पर तैनाती के दौरान रेलवे की जमीन एक निजी व्यक्ति के नाम कर देने के मामले की जांच में दोषी पाए जाने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार राज कुमार द्विवेदी ने फूलपुर में एसडीएम रहते हुए 2016 में अपने न्यायालय से 41 बीघा रेलवे की जमीन प्राइवेट व्यक्ति के नाम कर दी थी। इसकी शिकायत होने पर शासन ने इलाहाबाद के मंडलायुक्त से जांच कराई।

जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर मंडलायुक्त ने शासन से द्विवेदी के निलंबन की संस्तुति की थी। शासन ने बृहस्पतिवार को उन्हें निलंबित कर राजस्व परिषद से संबद्ध कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच वाराणसी केमंडलायुक्त को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें