फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें, कब होगी एलयू में बैक पेपर व इंप्रूवमेंट परीक्षाएं

Fri, 23 Sep 2016 03:40 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
स्टूडेंट - फोटो : demo pic
विज्ञापन
एलयू और संबद्ध कॉलेजों के छात्र-छात्राओं की बैक पेपर व इंप्रूवमेंट परीक्षाएं 30 सितंबर से शुरू होंगी। विवि के परीक्षा विभाग ने गुरुवार को इसका विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं सात अक्तूबर तक चलेंगी। 
विज्ञापन


इसके लिए लगभग 20 परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं, जिनकी सूची शुक्रवार को जारी होगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. एके शर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार यह परीक्षाएं लगभग पौने दो माह पहले शुरू हो रही हैं। 

सत्र 2015-16 के दौरान यह परीक्षाएं 23 नवंबर से शुरू हुई थी। संभावना है कि इस साल इन परीक्षाओं का रिजल्ट भी अक्तूबर में ही जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार परीक्षाओं में 15 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे। इसके लिए परीक्षा फॉर्म भरवा लिए गए हैं, जिनका आकलन चल रहा है। शुक्रवार तक परीक्षार्थियों की सही संख्या पता चलने पर केंद्रों का निर्धारण होगा।
विज्ञापन


बीए परीक्षा कार्यक्रम
बीए प्रथम व द्वितीय वर्ष का फर्स्ट पेपर तीन व सेकंड पेपर चार अक्तूबर को होगा। वहीं, तृतीय वर्ष का फर्स्ट पेपर तीन, सेकंड पेपर चार और थर्ड पेपर पांच अक्तूबर को होगा।

इनमें मैथ्स कंप्यूटर एप्लीकेशन और फिजिकल एजुकेशन को छोड़कर अन्य सभी विषय शामिल हैं। बीए ऑनर्स प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष का फर्स्ट पेपर 30 सितंबर, सेकंड पेपर तीन अक्तूबर, थर्ड पेपर चार अक्तूबर, फोर्थ पेपर पांच अक्तूबर, फिफ्थ पेपर छह अक्तूबर और सिक्थ पेपर सात अक्तूबर को होना है। यह सभी परीक्षाएं सुबह आठ से ग्यारह बजे की शिफ्ट में होंगी।
Trending Videos

बीकॉम व बीएसी के दोपहर की पाली में होंगे पेपर

डेमो
बीकॉम परीक्षा कार्यक्रम
बीकॉम प्रथम वर्ष के अंतर्गत तीन अक्तूबर को ग्रुप ए, बी, सी-1 में एमई, ईएम, एकाउंटिंग एंड वोकेशनल पेपर-1 (एमसी / बीएफटी) की परीक्षा होगी। चार अक्तूबर को ग्रुप ए, बी, सी-2 में सीबीई, ओओएम, बीओ एंड वोकेशनल (ईएफटी/एबीसी) पेपर की परीक्षा होगी।

 बीकॉम द्वितीय वर्ष के अंतर्गत तीन अक्तूबर को एसएम, एसपी एंड सीएल, बीएल/एमएल व वोकेशनल पेपर-1 और चार अक्तूबर को पीएफ, एसए/बीएम, सीए एंड वोकेशनल पेपर-2 (एफटीएफ/पीएसएस) की परीक्षा होगी। बीकॉम तृतीय वर्ष के अंतर्गत तीन अक्तूबर को कंपलसरी एमई, टीआई  क्यूई, डीबी, आईटीएलए, आईपीपी, बीएफ और सभी इलेक्टिव-1 

व वोकेशनल पेपर (एमएस/एसआई) की परीक्षा होगी। चार अक्तूबर को कंपलसरी आईईएस, एबीएस, सीए, एमपीएफ, ईएनटी/सीओएमपी और सभी इलेक्टिव-2 (एलपीबी) व वोकेशनल पेपर (एसपी/टीपी) की परीक्षाएं होंगी। सभी परीक्षाएं दोपहर दो से शाम पांच बजे की शिफ्ट में कराई जाएंगी।

बीएससी परीक्षा कार्यक्रम
बीएससी व बीएससी होम साइंस और बीए मैथ्स, फिजिकल एजुकेशन व कंप्यूटर एप्लीकेशन प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष के अंतर्गत तीन अक्तूबर को पहला पेपर, चार अक्तूबर को दूसरा, पांच अक्तूबर को तीसरा और छह अक्तूबर को चौथा पेपर होगा। 

प्रथम व द्वितीय वर्ष के अंतर्गत पहले, दूसरे व तीसरे पेपर में सभी विषय, समूह के साथ बीए मैथ्स व फिजिकल एजुकेशन की जबकि चौथे पेपर में मैथ्स की परीक्षा होगी। वहीं, तृतीय वर्ष के अंतर्गत सभी पेपर में सभी विषय व समूह के साथ बीए मैथ्स की परीक्षा होगी। यह परीक्षाएं भी दोपहर दो से शाम पांच बजे की शिफ्ट में होंगी।
विज्ञापन

अंतिम वर्ष के छात्रों को सबसे अधिक फायदा

स्टूडेंट्स - फोटो : demo pic
बैक पेपर व इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं जल्दी होने का सबसे अधिक लाभ अंतिम वर्ष के छात्रों को मिलेगा। उनका रिजल्ट जल्द क्लियर होने से वह आगे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं या नौकरी के लिए जा सकते हैं।

प्रो. शर्मा ने बताया कि परीक्षाएं दशहरे की छुट्टियों से पहले कराई जा रही हैं। ऐसे में परीक्षाओं के बाद छुट्टियों के दिनों में मूल्यांकन के लिए शिक्षक आसानी से उपलब्ध होंगे और उन शिक्षकों की कक्षाएं भी प्रभावित नहीं होंगी। 

इन सबके चलते संभव है कि अक्तूबर में ही रिजल्ट भी आ जाए। पिछले वर्ष इन परीक्षाओं के परिणाम जनवरी में आए थे, जो कि इस साल तीन माह पहले होंगे। प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्रों को भी अपनी कक्षा का रिजल्ट क्लियर हो जाएगा कि उनके कितने अंक बने।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें