फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिना ऑपरेशन के दूर होगा कमर दर्द और सायटिका

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू के एनेस्थिसियोलॉजी विभाग की पेन मेडिसिन यूनिट ने एनाटॉमी विभाग के सहयोग से संस्थान में सीड बेसिक 1.0 स्पाइन एंडोस्कोपी एजुकेशन एंड डिसेक्शन कार्यशाला शुरू की है। इंडियन सोसाइटी ऑफ पेन क्लीनिशियन्स के तत्वावधान में रीढ़ की हड्डी और दर्द निवारण की आधुनिक तकनीकों के लिए डॉक्टरों की अगली पीढ़ी को तैयार करने के लिए उच्च-स्तरीय डिजिटल पाठ्यक्रम तैयार किया गया है।
विज्ञापन

पेन मेडिसिन यूनिट की इंचार्ज डॉ. सरिता सिंह ने बताया कि यह आधुनिक तकनीक उन मरीजों के लिए एक वरदान साबित होगी। जो लंबे समय से कमर दर्द और सायटिका का दर्द झेल रहे हैं। इसमें मरीज का कोई बड़ा ऑपरेशन नहीं किया जाता है बल्कि बेहद मामूली और सटीक प्रक्रिया अपनाई जाती है। इससे मरीज को दर्द से तुरंत आराम मिलता है। प्रक्रिया के बाद मरीज को सिर्फ एक दिन अस्पताल में भर्ती कर अगले ही दिन स्थिति देखकर छुट्टी दे दी जाती है। डॉ. मनीष सिंह और डॉ. अभिषेक ने प्रशिक्षुओं को विभिन्न तकनीकी जानकारियां दीं। कार्यशाला में डॉ. विष्णुकुमार और डॉ. बृहस्पति तिवारी ने एंडोस्कोपी के बारे में जानकारी साझा की। एनाटॉमी विभाग की आधुनिक कैडवेरिक लैब में डॉक्टरों को कैडवर पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें