लखनऊ। अमीनाबाद परिक्षेत्र लखनऊ व्यापार मंडल ने जिला प्रशासन को अमीनाबाद की समस्याओं को अवगत कराया। लखनऊ व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र के नेतृत्व में परिक्षेत्र के संयोजक केदारनाथ बाजपेई व अनिल बजाज ने ई रिक्शे से बाधित यातायात व लगभग सात हजार दुकानों वाले अमीनाबाद में डाकघर खोलने समेत पांच सूत्री मांगपत्र जिला प्रशासन को सौंपा। शनिवार को वाणिज्य बंधु की हुई बैठक में यह ज्ञापन एडीएम महेंद्रपाल सिंह को सौंपा गया। महामंत्री जितेंद्र सिंह चौहान समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।