फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी : बाईपास के किनारे गड्ढे में तैरता मिला नवजात का शव, मचा हड़कंप

Mon, 28 Oct 2019 03:35 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
विज्ञापन
बच्चे के शव मिलनी की सूचना पर जमा हुए लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अमेठी कोतवाली क्षेत्र के गांव महमूदपुर स्थित बाईपास के किनारे गड्ढे में भरे पानी में एक नवजात का शव तैरता मिला। शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव महमूदपुर स्थित बाईपास के किनारे गड्ढे में पानी भरा हुआ है जिसमें सोमवार सुबह एक नवजात बच्ची का शव पानी के ऊपर तैरता मिला। उधर गए ग्रामीणों ने नवजात के शव को तैरते देखा और मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात के शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा है। उप निरीक्षक प्रदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि नवजात के शव को देखने से पता चलता है कि उसे यहां लाकर फेंका गया। ग्रामीणों द्वारा मामले की सूचना मिली है। बताया कि शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें