सरोजनीनगर सीएचसी में शुक्रवार को प्रसव के लिए पहुंची गर्भवती को कोई डॉक्टर नहीं मिला। दर्द से तड़प रही महिला की हालत गंभीर देख स्टाफ नर्स ने उसे लोकबंधु अस्पताल रेफर कर दिया।
गर्भवती शौचालय में गई तो वहीं प्रसव हो गया। फर्श पर गिरने से नवजात को चोट लग गई। अव्यवस्था और लापरवाही से नाराज महिला के परिवारीजनों ने हंगामा किया।
बंथरा के कुरौनी गांव के मजरा दोदइयाखेड़ा के विनोद कुमार की पत्नी गुड़िया (35) को प्रसव पीड़ा के बाद परिवारीजन सरोजनीनगर सीएचसी लेकर पहुंचे।
विनोद का आरोप है कि वहां पर कोई डॉक्टर नहीं मिला। सीएचसी में मौजूद नर्स ने बिना इलाज किए ही आशियाना के लोकबंधु अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।