फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राइफल शूटिंग में बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी स्थित बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज ने जनपदीय माध्यमिक विद्यालय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन करते हुए ओवरॉल विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। जानकीपुरम स्थित डी-शार्प शूटर एकेडमी में आयोजित प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग में सूर्या ने स्वर्ण, आदर्श पाल ने रजत और शिवांश ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

अंडर-17 बालक वर्ग में दीपक रावत ने स्वर्ण, प्रतीक यादव ने रजत और गौरव ने कांस्य पदक अपने नाम किया। अंडर-19 बालक वर्ग में यशवेंद्र गौतम ने स्वर्ण, ऋषि ने रजत और शिवम ने कांस्य पदक जीता। तीनों वर्गों के सभी पदक विजेता बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज के विद्यार्थी रहे।
अंडर-19 बालिका वर्ग में आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज बादशाहनगर की पिंकी ने स्वर्ण, मुस्कान ने रजत और अदिति कश्यप ने कांस्य पदक जीता। विजेता खिलाड़ियों को डी-शार्प शूटर एकेडमी के प्रबंधक यशवेंद्र सिंह और डॉ. राजकुमार सिंह ने पदक पहनाकर सम्मानित किया। चयनित खिलाड़ी 12 अगस्त को रायबरेली में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में लखनऊ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें