फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Terrorist Arrest : ISI से जुड़ा बब्बर खालसा इंटरनेशनल का आतंकी गिरफ्तार, यूपी और पंजाब पुलिस का संयुक्त अभियान

Thu, 06 Mar 2025 06:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

पाकिस्तान की आईएसआई से कथित संबंध रखने वाले बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के एक 'सक्रिय आतंकवादी' को गुरुवार तड़के यूपी के कौशांबी जिले से उत्तर प्रदेश एसटीएफ और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की आईएसआई से कथित संबंध रखने वाले बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के एक 'सक्रिय आतंकवादी' को गुरुवार तड़के यूपी के कौशांबी जिले से उत्तर प्रदेश एसटीएफ और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया है। अभियान की जानकारी रखने वाले एक आला अधिकारी ने यह जानकारी दी है। 

विज्ञापन


पंजाब में अमृतसर के रामदास इलाके के कुर्लियान गांव के निवासी संदिग्ध आतंकवादी लाजर मसीह को सुबह करीब 3.20 बजे पकड़ा गया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (यूपी स्पेशल टास्क फोर्स, कानून व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया कि यह अभियान कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र में चलाया गया।

यश ने बताया कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आतंकवादी बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के जर्मनी स्थित मॉड्यूल के प्रमुख स्वर्ण सिंह उर्फ जीवन फौजी के लिए काम करता है और पाकिस्तान स्थित आईएसआई के गुर्गों के साथ सीधे संपर्क में है। 
विज्ञापन


यूपी एसटीएफ ने आतंकवादी से कुछ विस्फोटक सामग्री और अवैध हथियार बरामद करने में सफलता पाई है। अधिकारी ने बताया कि जब्त किये गये सामान में तीन हथगोले, दो सक्रिय डेटोनेटर, एक विदेशी पिस्तौल और 13 विदेशी कारतूस शामिल हैं।

एडीजी ने बताया कि इसके अलावा उसके पास से एक सफेद रंग का विस्फोटक पाउडर, गाजियाबाद के पते वाला एक आधार कार्ड, बिना सिम कार्ड वाला एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। यह आतंकवादी 24 सितंबर 2024 को पंजाब में न्यायिक हिरासत से भाग गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें