फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम अखिलेश से मिलकर Impress हुए रामदेव, तारीफ में ये कहा...

Thu, 22 Sep 2016 08:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अख‌िलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
योग गुरु बाबा रामदेव ने नोएडा में फूड पार्क की स्थापना की पेशकश करते हुए राज्य सरकार से सहयोग मांगा है। रामदेव ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। 
विज्ञापन


रामदेव करीब डेढ़ घंटे तक मुख्यमंत्री आवास में रहे और नोएडा फूड पार्क समेत कई मुद्दों पर बातचीत की। नोएडा फूड पार्क के लिए मुख्यमंत्री के  सकारात्मक रुख को देखते हुए रामदेव ने बाकायदा ट्वीट कर अखिलेश की तारीफ भी की।

बाबा रामदेव बुधवार शाम मुख्यमंत्री से मिलने उनके सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पहुंचे। अखिलेश ने अपनी पत्नी व सांसद डिंपल यादव के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के साथ बातचीत के दौरान योग गुरु ने अपने पतंजलि संस्थान के कार्यकलापों की जानकारी देते हुए कहा कि वह नोएडा को आयुर्वेद का बड़ा केंद्र बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्व‌िटर पर की अख‌िलेश की तारीफ

बाबा रामदेव
रामदेव ने मुख्यमंत्री से बातचीत में नोएडा में फूड पार्क स्थापित करने की इच्छा जताई। उनका कहना था कि पतंजलि इस फूड पार्क में बड़ा निवेश करने का इच्छुक है। इसके लिए उन्होंने ग्रेटर नोएडा के करीब यमुना एक्सप्रेस-वे इंडस्ट्रियल डलवलपमेंट अथॉरिटी में 150 एकड़ जमीन मांगी है। 

उनकी योजना 50 एकड़ में यूनिवर्सिटी बनाने और 100 एकड़ में फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने की है। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने रामदेव को फूड पार्क की स्थापना के लिए सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

‘अखिलेश से मिला और नोएडा में फूड पार्क के लिए निवेश पर चर्चा की। मुझे उनमें एक प्रगतिशील, विनम्र और दूरदर्शी नेता नजर आता है।’
- रामदेव अपने ट्विटर हैंडल पर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें