फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बाटी चोखा दुकानदार ने कार सवार को पीटा, लूट का आरोप

Sat, 28 Feb 2026 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी में शुक्रवार दोपहर बाटी चोखा दुकानदार ने साथियों के साथ कार सवार युवक को जमकर पीटा। बचाव में आई बहन की भी पिटाई की। आरोप है कि आरोपी उनका पर्स और अंगूठी भी लूट ले गए। पीड़ित की तहरीर पर सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


अयोध्या के उछाहपाली पूरे हंस पाठक का पुरवा निवासी धर्मेंद्र पाठक बहन उर्मिला के साथ शुक्रवार दोपहर कार से अर्जुनगंज की तरफ जा रहे थे। किसान पथ के नीचे खुर्दही बाजार में उनकी कार बाटी चोखा दुकानदार की गाड़ी से छू गई। आरोप है कि दुकानदार और उसके तीन साथियों ने धर्मेंद्र पर लोहे की रॉड से वार कर दिया, जिससे वह चोटिल हो गए। उनकी बहन के हाथ में भी चोट आई है। इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय के मुताबिक प्राथमिक जांच में मारपीट की पुष्टि हुई है। लूट का आरोप गलत साबित होने पर धारा हटा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें