मलिहाबाद। अमानीगंज क्रॉसिंग से 500 मीटर की दूरी पर मंगलवार सुबह माल के गांगन बरौली निवासी नीरज यादव (23) ने शाहजहांपुर-लखनऊ पैसेंजर के सामने कूदकर जान दे दी। बैग में मिले दस्तावेज से मृतक की शिनाख्त हुई। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
पिता मूलचंद्र यादव ने बताया कि नीरज उनका इकलौता बेटा था। उसने एक वर्ष पहले आईटीआई की परीक्षा पास की थी। नीरज नौकरी की तलाश में लखनऊ जाता था। निजी कॉलेज से बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई के साथ वह घर के काम में हाथ बंटाता था। मंगलवार सुबह दस बजे वह लखनऊ जाने की बात कहकर निकला था। परिवार में मां गुड्डी, बहनें किरन और मीना विवाहित हैं। इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है।