फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ यूनिवर्सिटी: कोरोना काल में बढ़ी बीए की मांग, बाहर पढ़ने जाने से परहेज

Mon, 08 Jun 2020 11:09 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण का असर लखनऊ विश्वविद्यालय में स्नातक आवेदन की प्रक्रिया पर साफ देखा जा रहा है। हर साल अभ्यर्थियों की आखिरी पसंद माने जाने वाले बीए पाठ्यक्रम की पिछले साल के मुकाबले इस साल डिमांड बढ़ी है।
विज्ञापन


अब तक सात हजार आवेदन हो चुके हैं जबकि अभी तक किसी बोर्ड का नतीजा घोषित नहीं हुआ है, इसलिए माना जा रहा है कि इसमें अभी काफी इजाफा होगा। जबकि हर साल बीए छात्रों के लिए अंतिम विकल्प होता है। इसकी बीकॉम के बाद दूसरे नंबर पर बीएससी के बजाय बीए पाठ्यक्रम है।

विशेषज्ञों के अनुसार इसकी सीधी वजह कोरोना संक्रमण का डर है। हर साल लखनऊ से दिल्ली जाकर बीए और बीए आनर्स की पढ़ाई करने वालों की अच्छी-खासी संख्या रहती थी। मगर कोरोना के डर से इस बार अभिभावक अपने बच्चों को लखनऊ से बाहर नहीं भेजना चाह रहे हैं।
विज्ञापन

बीए ऑनर्स के लिए दिल्ली जाने का रहा है ट्रेंड

यही वजह है कि इस साल लविवि में बीए के आवेदकों की संख्या बढ़ रही है। लविवि में आवेदन की अंतिम तारीख तीन बार बढ़ाई जा चुकी है और चौथी बार बढ़ाने की तैयारी है। दूसरी ओर बीए पाठ्यक्रम में पंजीकरण का आंकड़ा पिछली बार की संख्या से आगे निकल चुका है। लविवि में बीए की 1270 और बीए ऑनर्स की 440 सीटें हैं। इस साल इन पर दाखिले के लिए अभी ही सात हजार पंजीकरण हो चुके हैं। पिछली बार यह आंकड़ा 6 हजार के करीब था।

लविवि के प्रवेश समन्वयक प्रो. अनिल मिश्रा के अनुसार लखनऊ के काफी विद्यार्थी बीए ऑनर्स की पढ़ाई करने के लिए हर साल दिल्ली का रुख करते हैं। इस साल अचानक बीए की डिमांड बढ़ने का कोई विशेष कारण नजर नहीं आता सिवाय कोविड-19 संक्रमण के भय के। अभिभावक अपने बच्चों को इस समय दिल्ली या किसी अन्य शहर में नहीं भेजना चाहते। यही वजह है कि लविवि में इस साल बीएससी से ज्यादा पंजीकरण बीए के लिए हुए हैं
विज्ञापन

37 हजार से ज्यादा पंजीकरण

लविवि में दाखिले के लिए अब तक कुल 37 हजार पंजीकरण हुए हैं। पिछले साल यह संख्या 45 हजार के करीब थी। लविवि में स्नातक स्तर पर करीब 3,500 सीटें हैं। दाखिले की अंतिम तारीख 13 जून निर्धारित है। हालांकि अंतिम तारीख 30 जून तक बढ़ सकती है, लेकिन इसके लिए फिलहाल कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।

पाठ्यक्रम          सीटें    पंजीकरण
                                (लगभग)
बीकॉम             870      11000
बीए               1710       7000
बीएससी मैथ्स    470       5000
बीएससी बायो    280       2500
एलएलबी          120       3000
बीसीए               60       1200

लविवि में इस साल बीए पाठ्यक्रम के लिए पंजीकरण में काफी इजाफा देखने को मिल रहा है। कोविड-19 से इंफेक्शन की वजह से अभिभावक अपने बच्चों को दूसरे शहर भेजने से बच रहे हैं। लविवि में बीए के साथ ही ऑनर्स पाठ्यक्रम भी उपलब्ध है। इस वजह से लविवि में बीए के लिए पंजीकरण बढ़ रहे हैं।  - प्रो. अनिल मिश्रा, प्रवेश समन्वयक लविवि
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें