फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू : बीटेक अंतिम वर्ष के छात्रों को प्रोजेक्ट के लिए मिलेंगे 20 हजार रुपये

Fri, 20 Oct 2017 04:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक
विज्ञापन
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध इंजीनियरिंग कॉलेजों के बीटेक अंतिम वर्ष के छात्रों के नवप्रयोग से जुड़े प्रोजेक्ट के लिए राज्य सरकार आर्थिक सहायता देगी। यह मदद ‘सीएसटी यूपी इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स, प्रोजेक्ट ग्रांट स्कीम’ के तहत दी जाएगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 15 नवंबर तक चलेगी। एकेटीयू ने संबद्ध संस्थानों को पत्र भेजकर इसके लिए आवेदन क रने को कहा है।
विज्ञापन


प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के तहत संचालित विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की इस योजना का लाभ किसी भी स्ट्रीम के उन विद्यार्थियों को दी जाएगी, जिनका तृतीय वर्ष का प्राप्तांक 65 फीसदी से अधिक होगा। प्रोजेक्ट एक विद्यार्थी या अधिकतम चार के समूह का भी हो सकता है। परिषद द्वारा एक प्रोजेक्ट के लिए 20 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा। इसमें पहली किस्त 50 प्रतिशत की होगी। प्रोजेक्ट पूरा होने पर रिव्यू कमेटी के सामने प्रस्तुत करने पर शेष 50 फीसदी राशि दी जाएगी।

एकेटीयू के डीन यूजी प्रो. विनीत कंसल ने बताया कि परिषद की वेबसाइट cstup.org से आवेदन फार्म डाउनलोड किए जा सकते हैं। इन्हें विभागाध्यक्ष से अनुमोदित कराकर ऑनलाइन ही जमा भी करना है। वहीं परिषद के संयुक्त निदेशक राधेलाल ने बताया कि निर्धारित योग्यता पूरी करने वाले अन्य इंजीनियरिंग संस्थानों के विद्यार्थी भी इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना का उद्देश्य

- स्थानीय समस्याओं के निराकरण में प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देना
- विद्यार्थियों के जनोपयोगी प्रोजेक्ट्स के निर्माण को बढ़ावा देना
- विद्यार्थियों को प्रोत्साहित कर उनकी प्रतिभा को उजागर करना
- विद्यार्थियों के नवाचार आधारित प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा देना

रिसर्च डिग्री कमेटी की बैठक 27 से
एकेटीयू के डीन पीजी प्रो. केवी आर्य ने सभी शोधार्थियों को सूचित किया है कि रिसर्च डिग्री कमेटी (आरडीसी) की बैठक अक्तूबर-नवंबर में जानकीपुरम विस्तार स्थित परिसर में आयोजित की गई है। बैठक 27 अक्तूबर से शुरू होंगी।

उन्होंने अभ्यर्थियों को अपना पीएचडी शुल्क जमा करने को कहा है। वहीं, जिन अभ्यर्थियों ने अपने शोध के पांच साल पूरे कर लिए हैं, वे भी एक्सटेंशन निर्धारित प्रारूप पर करा लें। प्रो. आर्य ने कहा है कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट aktu.ac.in पर आरडीसी से संबंधित अभ्यर्थियों की विस्तृत सूची उपलब्ध है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें