फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः बीटेक छात्र ने फांसी लगा दी जान, ये थी वजह

Mon, 30 Mar 2020 05:58 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ के मड़ियांव के रपरा गांव निवासी सचिन यादव (22) ने फांसी लगा ली। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, कालिका प्रसाद का बेटा सचिन तेलीबाग में अपने मामा गणेश के पास रहकर बीटेक की पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन


वह एक निजी संस्थान से बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र था। शनिवार शाम को सचिन बीमार पिता की दवा लेकर आ रहा था। आरोप है कि रास्ते में अवध चौराहे पर पुलिस ने रोका व कार्ड न होने के कारण उसे मारापीटा।

उसके हाथ में चोट लग गई। वह पट्टी बांधकर घर पहुंचा। परिवारीजनों को मामले की जानकारी दी। पुलिस की पिटाई से वह डिप्रेशन में था, सीधे कमरे में चला गया। रात को छोटा भाई विपिन बुलाने गया तो कमरे में उसने क्रेप बैंडेज का फंदा बनाकर पंखे के कुंडे से फांसी लगा ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑन लाइन पे-स्लिप का झांसा दे लगाई चपत

प्रतीकात्मक तस्वीर
वहीं साइबर ठग ने ऑन लाइन पे-स्लिप तैयार करने का झांसा देकर चिनहट के गौरव विहार कॉलोनी निवासी सतीश कुमार के एसबीआई के खाते से 55 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जवाहर भवन में तैनात सतीश ने बताया कि लॉकडाउन के कारण वर्क फ्रॉम होम चल रहा है। 25 मार्च को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। जिसमें कॉल करने वाले ने परिचय अशोक कुमार के रूप में दिया।

कहा कि जवाहर भवन में ऑन लाइन पे-स्लिप तैयार किया जा रहा है। अपना खाता नंबर व जन्मतिथि बताएं नहीं तो पे-स्लिप नहीं मिल पाएगा। वेतन न मिलने की बात सुनकर उन्होंने अपने खाते की पूरी जानकारी दे दी। कुछ देर बाद जालसाज ने खाते से 55 हजार रुपये साफ कर दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें