फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहनलालगंज: नवनिर्मित मकान में फंदे से लटकता मिला बीटेक स्टूडेंट का शव

Thu, 04 Jul 2019 12:48 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

 निर्माणाधीन मकान में बीटेक छात्र का शव रस्सी के सहारे लटकता मिला। पुलिस प्रेम प्रसंग में आत्महत्या किए जाने की बात कह रही है। प्रभारी निरीक्षक गऊदीन शुक्ल के मुताबिक, भदेसुवा के रामसिंह रावत का बेटा धीरज निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक की पढ़ाई करता था।

विज्ञापन


वह मंगलवार रात खाना खाने के बाद निर्माणाधीन मकान में सोने चला गया। सुबह वापस घर न आने पर मां श्यामवती बेटे को जगाने पहुंची तो उसका शव लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस को तलाशी के दौरान मृतक का सेलफोन बरामद हुआ, जिसमें एक लड़की से रात में चैटिंग की बात सामने आई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक की उस लड़की से मित्रता थी।

रात में लड़की और मृतक के बीच चैटिंग हुई है। जिसमें लड़के ने लड़की को आखिरी बार बात करते हुए मरने की बात कही है। तब लड़की ने आत्महत्या से मना किया था। चैटिंग मिलने पर पुलिस ने लड़की से पूछताछ की। पूछताछ में लड़की ने मित्रता की बात स्वीकार की है। परिवारीजन हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें