फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड दाखिले का रिजल्ट 27 को, छह से काउंसलिंग

Tue, 24 May 2016 02:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे के बीएड कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट अब पूर्व निर्धारित तिथि 25 मई की जगह 27 मई को जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


परिणाम व काउंसलिंग शेड्यूल सहित अन्य तैयारियों पर सोमवार को बीएड प्रवेश परीक्षा केआयोजक लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसबी निमसे की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई।

यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा व काउंसलिंग समन्वयक प्रो. वाईके शर्मा ने बताया कि कुछ कारणवश रिजल्ट दो दिन टालना पड़ रहा है। बैठक में काउंसलिंग की नई तिथि पर भी मोहर लगाई गई।
विज्ञापन


प्रो. शर्मा ने बताया कि अब बीएड की काउंसलिंग 1 जून की जगह 6 जून से होगी। हालांकि काउंसलिंग समाप्त होने की अंतिम तिथि पहले की तरह 25 जून ही रहेगी। काउंसलिंग का विस्तृत शेड्यूल रिजल्ट घोषित होने के बाद जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें बताया जाएगा कि किस तारीख को कितनी रैंक तक के अभ्यर्थी काउंसलिंग में बुलाए जाएंगे। काउंसलिंग की तिथि आगे बढ़ने का कारण है बीएड कॉलेजों की संबद्धता के प्रकरण 30 मई तक सुलझाने की अंतिम तिथि निर्धारित होना।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें