फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में 61 केंद्रों पर 30 हजार विद्यार्थी छह जुलाई को देंगे बीएड प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। छह जुलाई को होने वाली संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2022 की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। इस बार लखनऊ विश्वविद्यालय राजधानी सहित पांच जिलों के नोडल केंद्र की भूमिका में है। उसे लखनऊ समेत रायबरेली, हरदोई, सीतापुर व लखीमपुर खीरी में परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

राजधानी में यह परीक्षा 61 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिसमें करीब 30 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए हर केंद्र पर एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र अध्यक्ष व लविवि के दो प्रतिनिधि होंगे। ये पूरी परीक्षा पर निगरानी रखेंगे। इसी क्रम में सोमवार को लविवि के डीपीए सभागार में दोपहर दो बजे से राजधानी के केंद्राध्यक्षों की बैठक होगी, जिसमें उन्हें अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। इसमें पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल होंगे।
बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए जिला समन्वयक बनाए गए लविवि के प्रो. आरबी सिंह मून ने बताया कि परीक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र पर उल्लिखित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा कक्ष में विद्यार्थियों की बायोमीट्रिक हाजिरी होगी। अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वे प्रवेश पत्र की दो कॉपी लेकर आएंगे, जिसमें से एक परीक्षा केंद्र में जमा होगी। इसी क्रम में परीक्षार्थियों से कहा गया है कि वे सैनिटाइजर, मास्क व दस्ताना लेकर आएंगे। परीक्षा का आयोजन सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगा। अभ्यर्थियों को एक घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिया जाएगा। पूरी परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी। लाइव मॉनीटरिंग भी की जाएगी। परीक्षा के मद्देनजर केंद्र से 500 मीटर की दूरी पर फोटोकॉपी व साइबर कैफे की दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें