बलिया के एक परीक्षा केंद्र पर एक छात्रा की जानकारी सही नहीं मिली तो तत्काल केंद्राध्यक्ष को सूचना दी गई। वह मौके पर पहुंचते, तब तक छात्रा पेपर देकर जा चुकी थी। दूसरी पाली में उसे पकड़ने की योजना बनाई गई मगर वह नहीं आई। वहीं, मेरठ कॉलेज में सुपौल निवासी छात्रा पूजा परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पकड़ी गई। चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ के कार्यवाहक कुलसचिव विकास कुमार ने बताया कि छात्रा मोबाइल फोन कपड़े के अंदर छुपाकर लाई थी। मोबाइल को जब्तकर पुलिस को सौंप दिया गया है। इस मामले की रिपोर्ट सेंटर सुपरवाइजर सीमा पंवार ने दर्ज कराई। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि कौशांबी के एक परीक्षा केंद्र में सामूहिक नकल पर बीयू प्रतिनिधि से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
बीएड की परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी
- फोटो : संवाद
बीयू ने लगातार तीसरी बार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा निर्विघ्न संपन्न कराई है। कौशांबी के एक परीक्षा केंद्र में सामूहिक नकल होने पर कक्ष निरीक्षक को हटा दिया गया है। अन्य परीक्षा केंद्रों पर भी अनियमितता पाई गई है, वहां रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -प्रो. मुकेश पांडेय, कुलपति बीयू