फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नए डीजीपी के सामने अवैध धर्मांतरण और घुसपैठियों से निपटने की चुनौती, पंचायत चुनाव लेंगे इम्तिहान

Sun, 01 Jun 2025 09:16 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Rajiv Krishna met CM: यूपी में नए डीजीपी ने पदभार ग्रहण कर लिया है। नए डीजीपी के सामने कई तरह की चुनौतियां हैं। अगले साल प्रदेश होने वाले पंचायत चुनाव उनका इम्तिहान लेंगे। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी से मिले यूपी के नवनियुक्त डीजीपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 नए डीजीपी राजीव कृष्णा के सामने अवैध धर्मांतरण के बढ़ते मामलों, बांग्लादेशी घुसपैठियों पर अंकुश और महिला सुरक्षा के मोर्चे पर बेहतर प्रदर्शन करने की चुनौती है। पुलिसकर्मियों के आचरण को लेकर उठने वाले सवालों से भी उन्हें निपटना होगा। वे सोमवार से डीजीपी मुख्यालय में औपचारिक रूप से अपना कामकाज शुरू करेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश में बीते कई दिनों से अवैध धर्मांतरण के मामले बढ़े हैं। खासकर तराई इलाके में बढ़ते मामले चिंता का सबब बने हैं। वहीं, अवैध तरीके से यूपी में निवास कर रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों की धरपकड़ कर उन्हें वापस भेजना भी किसी चुनौती ने कम नहीं है। कई राज्यों में यह कवायद हो भी रही है, लेकिन यूपी में इसकी शुरुआत होनी है। अगले साल पंचायत चुनाव सकुशल संपन्न कराना भी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती होगी।

बता दें, विपक्ष महिला सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार पर लगातार हमलावर रहती है। इसकी वजह से इस मोर्चे पर भी खासी मशक्कत करनी पड़ सकती है। इसके अलावा सीएम योगी पशु तस्करी की रोकथाम के लिए कई बार पुलिस को आगाह कर चुके हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए दागी छवि वाले पुलिसकर्मियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के अभियान को भी आगे बढ़ाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम से मिले राजीव

राजीव कृष्ण, कार्यवाहक डीजीपी यूपी। - फोटो : अमर उजाला।
डीजीपी का पदभार संभालने के बाद रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से डीजीपी राजीव कृष्णा ने शिष्टाचार भेंट की। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि प्रदेश पुलिस का नेतृत्व करने का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपने के लिए मैं सीएम का हृदय से आभार प्रकट करता हूं। उनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद से मैं राज्य सरकार की प्राथमिकताओं जैसे अपराध और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस, महिला सुरक्षा, नागरिक केंद्रित पुलिसिंग और कानून व्यवस्था की उत्कृष्टता को पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें