फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड काउंसलिंग से जुड़ी हर जरूरी जानकारी देखें यहां...

Mon, 01 Jun 2015 12:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा की 5 जून से शुरू हो रही काउंसलिंग के लिए 19 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश भर के इन 19 काउंसलिंग केंद्र के समन्वयकों की बैठक सोमवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के जूलॉजी डिपार्टमेंट के ऑडिटोरियम में बुलाई गई है।

प्रो. वाईके शर्मा ने बताया कि बीएड काउंसलिंग केंद्रों के समन्वयकों को काउंसलिंग की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाएगी। वहीं 2 और 3 जून को इनके डिजिटल स्ग्नेचर एक्टिवेट कर दिए जाएंगे। काउंसलिंग 5 जून से लेकर 20 जून तक होगी।
विज्ञापन

काउंसलिंग के लिए लाना होगा साथ

बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के स्टेट को-ऑर्डिनेटर प्रो. वाईके शर्मा ने बताया कि काउंसलिंग लेटर अभ्यर्थी  www.upbed.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थी को अपने साथ 500 रुपये काउंसलिंग फीस का बैंक ड्राफ्ट और 5 हजार रुपये एडवांस फीस का बैंक ड्राफ्ट साथ लाना होगा। यह बैंक ड्राफ्ट फाइनेंस ऑफिसर लखनऊ विश्वविद्यालय के नाम से बनवाना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें