फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड: परीक्षा केंद्रों पर भी मिलेंगे एडमिट कार्ड

Sat, 25 Apr 2015 08:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में शनिवार को 36 परीक्षा केन्द्रों पर 17850 अभ्यर्थी बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा देंगे। बीएड की प्रवेश परीक्षा का आयोजन करवा रहे लखनऊ विश्वविद्यालय ने किसी भी तरह की गड़बड़ी से निपटने के लिए फूलप्रूफ इंतजाम किए हैं। दो पालियों में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक और दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक परीक्षा होगी।
विज्ञापन


बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के स्टेट कोऑर्डिनेटर प्रो. वाईके शर्मा ने बताया कि परीक्षा केन्द्रों पर भी अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र देने के लिए एक अलग कम्प्यूटर जिस पर इंटरनेट की सुविधा होगी की व्यवस्था की जाएगी।

अभ्यर्थी अपने साथ ऑनलाइन फॉर्म के कन्फर्मेशन पेज की कॉपी लेकर आनी होगी। यहां पर उन्हें एडमिट कार्ड दिया जाएगा और एडमिट कार्ड में अगर कोई त्रुटि है तो उसे भी प्रार्थना पत्र लेकर ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज की जाएगी। शुक्रवार को बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा स्टेट कोआर्डिनेटर प्रो. वाईके शर्मा ने की। प्रो. शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थियों के साथ-साथ परीक्षा केन्द्र पर कक्ष निरीक्षकों व परीक्षा कार्य में लगे कर्मचारियों के भी मोबाइल फोन लाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
Trending Videos

अभ्यर्थियों को दी आएगी ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी

अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी दी जाएगी। अभ्यर्थियों को बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा में जो बुकलेट दी जाएगी उस पर ओएमआर शीट की तीन कॉपियां होंगी।

अभ्यर्थियों को इसमें से तीसरी कॉपी ले जाने की इजाजत होगी। इसके अलावा बुकलेट सहित दो ओएमआर शीट अभ्यर्थी कक्ष निरीक्षक के पास जमा कर देगा। अभ्यर्थी ओएमआर शीट पर सही प्रश्न के जवाब ब्लैक बाल पेन से भरेंगे।

500 मीटर के दायरे में बंद रहेंगे पीसीओ व साइबर कैफे
परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए सख्त इंतजाम किए गए हैं।

जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों के सहयोग से परीक्षा केन्द्रों के आसपास 500 मीटर के दायरे में पीसीओ, साइबर कैफे, फैक्स और फोटो कॉपी की दुकानें बंद रहेंगी। इसका सख्ती से पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

25 मई को घोषित होगा रिजल्ट

बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट 25 मई को घोषित किया जाएगा। बीएड के स्टेट कोआर्डिनेटर प्रो. वाईके शर्मा ने बताया कि बीएड में सफल अभ्यर्थियों की प्रवेश काउंसिलिंग 1 जून 2015 से लेकर 25 जून 2015 तक होगी।

इसके बाद बीएड कॉलेज व यूनिवर्सिटीज में दाखिले की अंतिम तारीख 28 जून होगी। एक जुलाई से बीएड का नया शैक्षिक सत्र शुरू हो जाएगा।

दिक्कत पर यहां करें फोन या ई-मेल
बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा में अगर अभ्यर्थियों को कोई दिक्कत हो तो वह मोबाइल नंबर 8948265022, 8081253276 पर बीएड की इनफॉर्मेशन सेल पर संपर्क करें। बीएड के स्टेट कोआर्डिनेटर प्रो. वाईके शर्मा से 07054520748 पर संपर्क करें।

इसके अलावा नोडल स्टेट ऑफिसर को 0522-2740412 पर फोन करके अभ्यर्थी अपनी समस्या का समाधान करवा सकते हैं। वहीं अभ्यर्थी upbedlu2015@gmail.com पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें