फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आ गया B.ed का रिजल्ट, काउंसिलिंग 7 से

Wed, 04 Jun 2014 10:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी ने मंगलवार की देर शाम संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड 2014-15 के रिजल्ट जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा में वाराणसी के सौरभ सिंह ने यूपी टॉप किया है। इलाहाबाद के पीयूष वर्मा और आदित्य सिंह क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
बीएड की प्रवेश परीक्षा झांसी यूनिवर्सिटी ने 20 मई को कराई थी और 14 दिन के अंदर ही रिजल्ट जारी कर दिया। डिप्टी रजिस्ट्रार ने बताया कि जिन स्टूडेंट्स की रैंक अच्छी है, उन्हें काउंसिलिंग के लिए बुलाया जाएगा।

ऑफ लाइन काउंसिलिंग 7 जून से होगी। इस बार की काउंसिलिंग 2 जुलाई को खत्म की जानी है। प्रदेश के 12 शहरों में काउंसिलिंग सेंटर बनाने का फैसला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काउंसिलिंग की फीस 500 रुपये रखी गई है। 5000 रुपये की सिक्योरिटी फीस भी ली जाएगी।

डिप्टी रजिस्ट्रार ने बताया कि जिन स्टूडेंट्स के रिजल्ट जारी किए गए हैं, उनके आंसर-कीज भी वेबसाइट पर डाल दिए गए हैं। वेबसाइट www.result.nic.in की मदद से रिजल्ट देखा जा सकता है।

झांसी विवि की वेबसाइट पर बुधवार को रिजल्ट उपलब्ध कराया जाएगा। ऑनलाइन काउंसिलिंग का विस्तृत शेड्यूल भी बुधवार को जारी होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें